मंगलवार, 4 सितंबर 2018

षड़यंत्रवादी घोडा




षड़यंत्रवादी घोडा
लकड़ी का कठघरा, कठघरे में घोडा,
कचहरी में जज साहेब ने आडर्र-२ का जो मारा हथोडा,
तोड़ा-२ घोड़ा आलसी तोड़ा,(Background sound: Yawn)
तबबक-२|
आडर्र की बात सुनते ही उसने दूब घास के साथ कोल्डड्रिंक थी मंगवाई,
पब्लिक खिलखिलाई, लाज ने फिर घोड़े की समझ थी लौटाई
हाथो में जब देखी हथकड़ी, घोड़ेजी को आ गई रुलाई (Background sound: उई माँ )
तबबक-२ |
.
रोते रोते घोड़े को अपनी कहानी सब याद आई, तबबक-२|
घोड़ा था घमंडी, मालीक उसका जब खुद अकेला ही चट कर गया पूरी हंड़ी,
घोड़ेजी ने तब उससे की थी हाथापाई;
पेट के चूहो ने जब तेज दौड़ लगाईं, घोड़ेजी की प्रसाद खाने की इच्छा मन में आई, तबबक-२|
.
.
घोड़ा पंहुचा आश्रम में, आश्रम में था नारायण साईं;
साईं जी ने "डूब के मर जा चुल्लू भर पानी में " गाने की पंक्तियाँ जब गुनगुनाई (Background sound: तूने राम नाम नहीं लिया जवानी में, तू डूब के मर जा चुल्लू भर पानी में)
घोड़ेजी ने चुल्लू भर पानी के लिए अपनी अंजुली फैलाई, पर उसके हाथो में तो पानी की दो बुँदे भी नही समाई;
घोड़े को इतनी शर्म आई की तबबक-२ , घोड़ा दौड़ा-२ दूम उठा के दौड़ा|
.
.
घोड़ा पंहुचा बिच पे, बिच पे था मुन्नाभाई;
बंगले पे उनके हिथयारो की डीलीवरी थी आई,
मुन्नाभाई ने अपनी AK47 जब लहराई ,
घोड़ा दौड़ा-२ दूम उठा के दौड़ा, तबबक-२|
.
.
घोड़ा पंहुचा फूटपाथ पे, खाली जगह देख के घोड़े को सुस्ती आई,
घोड़ा पंहुचा गहरी नींद में, इतने में ही फूटपाथ पे भाई की गाडी चढ़ आई,
घोड़े को तो खरोच भी नहीं थी आई, पर घोड़ा दौड़ा-२ दूम उठा के दौड़ा, तबबक-२|
.
.
घोड़ा पंहुचा एअरपोर्ट पे, सोचा बहुत रह लिए हिंदुस्तान में,
एअरपोर्ट पे था स्मगलर, स्मगलर ने कोकीन की डीलीवरी थी मंगवाई;
इतने में जाने कहाँ से चल दी पुरवाई, और घोड़े को बेहोशी थी फिर छाई|
.
.
जज साहेब ने घोड़े को आरोपो की लिस्ट फिर सुनाई,
घोड़ेजी, तुमने नारायण साईं के कमरे में लड़कियां थी पहुचाई ,
घोड़ेजी, तुमने मुन्नाभाई की AK47 थी गलाई,
घोड़ेजी, तुमने भाई की लैंडक्रूजर थी चलाई,
घोड़ेजी, तुमने फरदीन खान को कोकीन की थी सप्लाई|
.
.
ये सुन के घोड़े ने मुंडी लटकाई, जज ने सोचा घोड़े ने दे दी अपनी सफाई;
जज बोला तुमने कानून की धज्जियाँ उड़ाई, फिर देश छोड़ने की टीकिट थी कटवाई;
अब तुमको नहीं मिलेगी रिहाई, जज ने घोड़े को उमरकैद की सजा फिर सुनाई| फिर...
.
.
.
.
.
.
.
.
.
तबबक-२ घोडा दौड़ा-२ दूम उठा के दौड़ा

आओ कभी पतीली पे


कभी वीरान खंडहरों में रहा करने वाले भुतो के आजकल अच्छे दिन आ गए है और वो  आजकल हवेलियों पे रहने और बुलाने लगे हैं, ऐसे ही आधुनिक भूतो को समर्पित चन्द पंक्तियाँ | 


आओ कभी पतीली पे
   
    ओ तेरे संग यारा,
    मै लाइफ बनारा; 
    तू रात डरानी,
    मै मरघट सा सन्नाटा|
ओ मैने बदन पकाया हैं,
तुझे खाने पे जो बुलाया हैं,
तुझपे मरके ही,
तो मुझे भूत बनना आया हैं|
    ओ तेरे संग यारा,
    मै लाइफ बनारा; 
    तू रात डरानी,
    मै मरघट सा सन्नाटा|
ओ कितने पापड़ बेले,
ओ कितना पसीना बहाया;
तुझे मस्का लगाने के वास्ते,
मैने कितनो को टपकाया|

ओ तुझसे मिलने को,
मैने पार्टी का मूड बनाया;
ताज़ा शिकार का भी,
मैने जुगाड़ लगाया |
    ओ तेरे संग यारा,
    मै लाइफ बनारा;
    नरक से भी मुर्दे उठा आऊँ,
    जो तू करदे इशारा |

शनिवार, 6 सितंबर 2014

गँजाई

(1) बाल झड़ने की शुरुवात :
मै और मेरे गिरते हुए बाल अक्सर ये बातें करते है; 
अगर तुम सिर पर होते तो कैसा होता, ऐसा होता, वैसा होता।
तुम मेरे सर चढ़ के नाचते और मै अपने पंजो पर नाचता।
मै तुम्हे प्यार से सहलाता, तेल मालिश करता और तुम दिन दूनी रात चौगुनी गति से बढ़ते।
हवा चलती, तुम इठलाते बलखाते, और मेरे पैर जमीन पर न पड़ते।
हाय तुम मुझे यूँ गंजा छोड़ कहाँ चल दियें। 
मै और मेरे गिरते हुए बाल.……………

(2) बेतहाशा बाल झड़ना :
अब मुझे रात दिन बालो का ही ख़्याल है;  क्या कहूं गंजे सर का क्या हाल है;
इस गंजे को ये मलाल है, कि तुम्हारे सर पे बाल है।अब मुझे रात दिन............

बालो को बढ़ता देखे बिना चैन मिलता नहीं; तेल मालिश भी तो कोई अब चलता नहीं;
जादू
हैं कैसा, की तेरा कोई बाल झड़ता नहीं उजड़ गया हूँ, इस गँजाई में | अब मुझे रात दिन .....

हद से बढ़ने लगा मेरा गंजापन; विग को लगा लूं ,के टोपी के निचे छुपा लूं;
या फिर हेयर ट्रांसप्लांट करा लूं, क्या कहूं गंजे सर का क्या हाल है | अब मुझे रात दिन बालो का ही ख़्याल है। 

(3) लगभग पूरा गंजापन :
गँजाई, गँजाई, गँजाई ;  टेनशन का साथ क्या खूब निभाई।
जब से टकली देने लगी है दिखाई,  तेल मालिश भी कोई काम न आई। गँजाई ,गँजाई ,गँजाई।

आज नए इम्पोर्टेड तेल की शीशी है मंगाई ; कल ही नीम हकीमो ने थी बताई |
अब तक जो भी दवा है लगाईं ; उसने मेरी दुर्गती ही बनाई।
डूबी मेरी पाई पाई, लूट ले गई गाढ़ी कमाई;  गँजाई, गँजाई, गँजाई ।

(4) पूर्णतया बाल रहित :
गँजाई गँजाई; टकली पे फैली हुई हैं गँजाई।
मैने जो किया कंडीशनर अप्लाई,  तो बालो की जड़े ही हाथो में आई। 
बालो के वास्ते टेबलेट्स मैंने कैसी कैसी खाई;  पर टूटे बाल सारे, मायूसी है छाई। 
हर दवा, फ़ैल हुई, जिंदगी उखड गई;  गँजाई, गँजाई.....
क्या मैंने चाह था, और क्यों किस्मत मैं आई,  गँजाई, गँजाई; टकली पे फैली हुई हैं गँजाई। 

(5) हालातो से  समझौता 
बालो का टूटना, झड़ना और उखड़ना, कोई मरहम ना इन्हे रोके।
मरहम मल्टीनेशनल कंपनीज़ के लिए है, मैंने कुछ ना पाया इन्हे अप्लाई करके।

शुक्रवार, 30 नवंबर 2012

fish



मछली रानी मेरी रानी, मक्खियों के शहर से एक दिन लार्वी आयेंगे
बोतल में पलकर, केविटी ब्लाक में धुलकर लार्वी आयेंगे
मछली रानी, मेरी रानी....
तू मेरी छोटी सी मछली, बन जायेगी एकदिन डायनासोर ट्रांसजेनिकस की अम्मा,
तुझपर शुरू होगी रिसर्च पर मै रह जाऊँगा मछलीमार निकम्मा,
भूल ना जाना मेरी कहानी
मछली रानी मेरी रानी|


मछली तेरे पानी को सुब्बू ले गए
बाकी जो बचा था कैंसर टिश्यू ले गए
खाके पीके मोटे होके कैंसर टिश्यू अटके हिप्पो पाथवे में
हिप्पो वाला पाथवे भटका ट्रांसजिनीकस में
ट्रांसजिनीकस की खूब खबर ली मोटे माइक्रोस्कोप ने
मछली तेरे पानी को सुब्बू ले गए ....
अच्छी मछली प्यारी मछली रुसारुसी छोड़ दे
जल्दी से इक अंडा देदे तु कंजूसी छोड़ दे