शुक्रवार, 30 नवंबर 2012

fish



मछली रानी मेरी रानी, मक्खियों के शहर से एक दिन लार्वी आयेंगे
बोतल में पलकर, केविटी ब्लाक में धुलकर लार्वी आयेंगे
मछली रानी, मेरी रानी....
तू मेरी छोटी सी मछली, बन जायेगी एकदिन डायनासोर ट्रांसजेनिकस की अम्मा,
तुझपर शुरू होगी रिसर्च पर मै रह जाऊँगा मछलीमार निकम्मा,
भूल ना जाना मेरी कहानी
मछली रानी मेरी रानी|


मछली तेरे पानी को सुब्बू ले गए
बाकी जो बचा था कैंसर टिश्यू ले गए
खाके पीके मोटे होके कैंसर टिश्यू अटके हिप्पो पाथवे में
हिप्पो वाला पाथवे भटका ट्रांसजिनीकस में
ट्रांसजिनीकस की खूब खबर ली मोटे माइक्रोस्कोप ने
मछली तेरे पानी को सुब्बू ले गए ....
अच्छी मछली प्यारी मछली रुसारुसी छोड़ दे
जल्दी से इक अंडा देदे तु कंजूसी छोड़ दे

बुधवार, 3 अक्टूबर 2012

I dumb सॉन्ग्स




तेरे  फटे में टांग अडाने आई,  छछुंदर के सर में अपना तेल लगाने आई,
आई चिरकुट चमेली, आई चिरकुट चमेली
चुल्लू भर पानी में डुबकी लगवाने आई, गंजो के भी बाल नुचवाने आई
आई चिरकुट चमेली, आई चिरकुट चमेली|

माय नेम इस सिल्ला, मेरा नट है ढिल्ला,
आय ऍम सो सिल्ली फॉर यू, मेरा जोक तेरे समुझ में नहीं आना|
 


अलबेली बाई, बस मुह धो के आई,

बरसो से नी नहाई, बदबू से बेहोशी छाई,
अलबेली बाई|

रविवार, 30 सितंबर 2012

Regurgitations

तुझमे नाडा नहीं पाजामे हैरान हूँ मै, तेरे यूँ खिसक जाने से परेशान हूँ मै,
दरजी ने सोचा था यही की चर्बी में अटक जाएगा,
पर जाने क्या गजब हुआ, मुझ पे ये सितम हुआ,
मुझे इसको खरीदना खटक जाएगा


यह भूतिया आँखे, ये डरावनी बाते,
कोई भी इन्हें न बतलाना, इन्हें दिखला कर
डायपर्स बेच रहे है, दुकानदार सभी 



बदहजमी अपना राग सुनाये, हाजमा दिन पर दिन बिगड़ा जाए,
पानी की तरह पाइल्स, बल्ड को टपकाए
कोई मिर्च न हमको खिलाए हो ओ ओ ओ
आह ऊई ओउच सुन सुन सुन|

कसम से, हम है थकेले, हाथ पैर भी है दुखेले,
नींद आ रहा है, कोई बिस्तर लगा दे
नहीं तो हम खिसकने जा रहा है, कसम से